भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी। उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला। सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4-2 से हराया था।
भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली पराजय का सामना करना पड़ा है। सुपर 4 चरण के मैच में गुरुवार को मेजबान चीन ने उसे 4-1 से हरा दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया जबकि चीन के लिये झोउ मेइरोंग (चौथा और 56वां मिनट), चेन यांग (31वां) और तान जिंझुयांग (49वां) ने गोल दागे। भारतीय टीम पूल चरण में अपराजेय रही थी। उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया जबकि जापान से ड्रॅा खेला। सुपर 4 चरण के पहले मैच में उसने कोरिया को 4-2 से हराया था।