फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashok Kumar: महान हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, दो दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

Tue, 26 Nov 2024 11:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अशोक कुमार को रविवार को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
अशोक कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार की शहर के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई और अब उनकी हालत स्थिर है। उनके पारवारिक के लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनकी एंजियोप्लास्टी सोमवार को हुई। अशोक कुमार को रविवार को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, उनकी सफल एंजियोप्लास्टी एस्कॉर्ट्स अस्पताल में हुई। डॉक्टरों ने कुछ स्टेंट डाले हैं चूंकि उनकी धमनी में ब्लॉकेज पाई गई थी। वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। अशोक कुमार 1975 में विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विजयी गोल दागा था। वह म्युनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 74 वर्ष के अशोक कुमार को 1974 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें