फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chennai GM: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने किया शानदार प्रदर्शन, चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स खिताब जीता

Mon, 11 Nov 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अरविंद ने परहम एम के खिलाफ अगला मुकाबला जीता, जबकि ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और लेवोन आरोनियन ने ड्रॉ खेला। आरोनियन ने ग्रैंडमास्टर अमीन टाबाटाबाइ से ड्रॉ खेला, जबकि अर्जुन ने ग्रैंडमास्टर मैक्सिक वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ पर सहमति जताई।
विज्ञापन
अरविंद चिदंबरम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने बहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए आखिरी दो क्लासिकल दौर में शानदार करके चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, ग्रैंडमास्टर वी प्रणव पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहकर चैलेंजर्स खिताब के हकदार बने। मास्टर्स वर्ग में शीर्ष स्थान के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था जिसमें अरविंद ने ग्रैंडमास्टर लेवोन आरोनियन को पहले ब्लिट्ज प्लेऑफ में हराया। इसके बाद काले मोहरों से खेलते हुए दूसरा मुकाबला ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


अरविंद ने परहम एम के खिलाफ अगला मुकाबला जीता, जबकि ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और लेवोन आरोनियन ने ड्रॉ खेला। आरोनियन ने ग्रैंडमास्टर अमीन टाबाटाबाइ से ड्रॉ खेला, जबकि अर्जुन ने ग्रैंडमास्टर मैक्सिक वाचियेर लाग्रेव से ड्रॉ पर सहमति जताई। 

अरविंद टाइब्रेक में बेहतर स्कोर के आधार पर शीर्ष पर हैं, जबकि आरोनियन और अर्जुन ने दो गेम का ब्लिट्ज प्लेऑफ खेला और दोनों विजयी रहे जिससे सडन डैथ तक मुकाबला पहुंचा। आरोनियन ने अर्जुन को ड्रॉ पर रोककर फाइनल में अरविद के खिलाफ जगह बनाई। अरविंद ने पहला मुकाबला जीता और दूसरा ड्रॉ खेलकर खिताब अपने नाम किया। चैलेंजर वर्ग में प्रणव को ग्रैंडमास्टर ल्यूक मेंडोंका के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी। उन्होंने ड्रॉ के साथ चैलेंजर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें