फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: डिंग लिरेन के खिलाफ मैच से पहले एरिगेसी ने दी गुकेश को सलाह, बोले- खुद को दावेदार मत मानो

Wed, 20 Nov 2024 09:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंगापुर में 25 नवंबर से होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले लिरेन प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं जिससे गुकेश को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले की तैयारियां कर रहे हैं। इस मैच से पहले हमवतन अर्जुन एरिगेसी ने उन्हें महत्वपूर्ण सलाह दी है। एरिगेस का मानना है कि गुकेश को सिर्फ अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए और खिताबी मैच में उतरते हुए खुद को प्रबल दावेदार नहीं समझना चाहिए। सिंगापुर में 25 नवंबर से होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले लिरेन प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं जिससे गुकेश को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस साल सितंबर में 2799 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ इतिहास में 15वें सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी एरिगेसी ने कहा, अगर मैं गुकेश की जगह होता तो मैं यह नहीं सोचता कि मैं प्रबल दावेदार हूं। मैं सिर्फ अपनी तैयारियों पर ध्यान देता। और मुझे यकीन है कि गुकेश भी ऐसा करेगा। मुझे लगता है कि यह स्पष्ट है कि गुकेश प्रबल दावेदार हैं। दोनों के अपने मजबूत और कमजोर पक्ष हैं, लेकिन गुकेश प्रबल दावेदार है। इसका डिंग की फॉर्म से अधिक लेना देना है क्योंकि चीन का खिलाड़ी अच्छी लय में नहीं है।

एरिगेसी का मानना है कि अगर लिरेन अपनी क्षमता के अनुरूप खेलते हैं तो यह कड़ा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, अगर लिरेन अपने सर्वश्रेष्ठ के आसपास का भी प्रदर्शन करता है तो यह बेहद रोमांचक मुकाबला होगा। एक शतरंज प्रशंसक के रूप में मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो। मैं ही नहीं बल्कि कोई भी शतरंज प्रशंसक उम्मीद करेगा कि डिंग अच्छा प्रदर्शन करे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए जिससे कि यह रोमांचक मुकाबला हो। लेकिन भारतीय होने के नाते मैं गुकेश का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन


एरिगेसी का मानना है कि पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को उनकी प्रतिभा शतरंज जगत में सभी से आगे रखती है। उन्होंने साथ ही कहा कि नॉर्वे का यह खिलाड़ी अपने विरोधियों को नर्वस कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें