फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ग्रांप्री फॉर्मूला-1 में रफ्तार की फाइनल जंग

Sun, 28 Oct 2012 04:06 PM IST
ग्रेटर नोएडा/अमित कुमार बाजपेयी
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में रविवार को इंडियन ग्रांप्री फॉर्मूला-1 की रफ्तार का रोमांच अपने चरम पर होगा। फिनिशिंग ग्रिड पर सबसे पहले पहुंचने के लिए कारें हवा से बात करती नजर आएंगी और पलक झपकते नजारे बदलते दिखेंगे। बीते वर्ष की तरह इस बार भी सेबेस्टियन वेटल की दावेदारी सबसे मजबूत है। शनिवार को उन्होंने पोल पोजीशन हासिल कर ली। फाइनल रेस में फिनिशिंग ग्रिड पर चेकर्ड फ्लैग बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन दिखाएंगे। रेस की शुरुआत दोपहर तीन बजे होगी।
विज्ञापन


शनिवार को रेडबुल के ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल ने क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मुकाबले में वेटल, वेबर, हैमिल्टन, मासा, बटन, अलोंसो के बीच खिताबी जंग होने की संभावना है। एफ-1 के ऑल टाइम बादशाह माइकल शुमाकर क्वालिफाइंग  राउंड में 14वें स्थान पर रहे। वहीं भारतीय टीम सहारा  फोर्स इंडिया के ड्राइवर निको हल्केनबर्ग 12वें और पॉल डी रेस्टा 16वें स्थान पर रहे। इस बार इकलौते भारतीय एफ-1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन को 23वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

26 अक्तूबर से शुरू इंडियन ग्रांप्री में पहले दोनों दिन दर्शकों की अधिकतम संख्या करीब 45 हजार ही पहुंची। हालांकि यह आंकड़ा गत वर्ष से काफी कम है, लेकिन दुनिया भर के अन्य सर्किट्स में भी शुक्रवार और शनिवार को ऐसा ही हाल रहता है। रविवार को सर्किट में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ने की संभावना है। टिकटों और पास के जरिये एक लाख से ज्यादा दर्शक पहुंच सकते हैं। संभावित हाउसफुल सर्किट के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें