फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने अमेरिका से लगाई गुहार, विश्व रैपिड चैंपियनशिप के लिए वीजा देने की मांग

Sat, 21 Dec 2024 08:15 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व नंबर चार अर्जुन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) से भी उन्हें वीजा जारी कराने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के लिए अमेरिका ने अब तक वीजा जारी नहीं किया है और उन्होंने इसके लिए अमेरिका से गुहार लगाई है। यह चैंपियनशिप 26 से 31 दिसंबर तक न्यूयॉर्क में होने जा रही है। चैंपियनशिप में एक सप्ताह से भी कम समय बाकी होने के कारण अर्जुन ने अमेरिकी दूतावास गुहार लगाई है कि उन्हें जल्द से जल्द वीजा जारी किया जाए, जिससे वह इस चैंपियनशिप में खेल सकें। 
विज्ञापन

एरिगेसी ने विदेश मंत्री, खेल मंत्री से मांगी मदद 
विश्व नंबर चार अर्जुन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) से भी उन्हें वीजा जारी कराने के लिए मदद की गुहार लगाई है। चैंपियनशिप में पूर्व विश्व चैंपियन और विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन, विश्व नंबर तीन फैबियानो कारुआना, इयन नेपोमनियाच्ची और बोरिस गेलफेंड सहित लगभग 300 शतरंज खिलाड़ी भाग लेंगे।

एरिगेसी ने हाल ही में हासिल की थी 2800 ईएलओ रेटिंग 
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अमेरिका दूतावास को संबोधित किया कि उन्होंने अपना पासपोर्ट वीजा के लिए दिया हुआ है, लेकिन यह अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है। एरिगेसी हाल में 2800 की ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय और दुनिया भर में 16वें खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
एरिगेसी ने एक्स पर लिखा, भारत में अमेरिका के दूतावास, पिछले सप्ताह मैंने वीजा स्टैम्पिंग के लिए अपना पासपोर्ट आपके पास जमा किया था और अभी तक मुझे यह वापस नहीं मिला है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया प्रक्रिया में तेजी लाएं और मेरा पासपोर्ट जल्द से जल्द वापस करें क्योंकि मुझे विश्व रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के लिए न्यूयॉर्क जाने के लिए इसकी जरूरत है। अगर कोई मेरी इसमें मदद कर सकता है तो कृपया मुझे सीधे संदेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें