फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: 'छह जून के बाद खिलाड़ियों का करियर बदल सकता है', कोच स्टिमक ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानें

Sun, 02 Jun 2024 10:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छह जून को खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। यह मुकाबला करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री का अंतिम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच होगा।
विज्ञापन
इगोर स्टिमक - फोटो : @IndianFootball
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने छह जून को कुवैत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छह जून को खेले जाने वाले फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच के बाद खिलाड़ियों का करियर बदल सकता है। फीफा विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे दौर के घरेलू चरण के मैच में भारत साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत से भिड़ेगा। इसके बाद भारतीय टीम का सामना 11 जून को कतर से उनकी ही सरजमीं पर होगा। गुवाहाटी में अपनी सरजमीं पर हुए मैच में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम फिलहाल रैंकिंग में 121वें स्थान पर बनी है। इसके बावजूद भारत पहली बार 2026 विश्व कप के क्वालिफायर के तीसरे दौर में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन


स्टिमक ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, "यह बड़ा मुकाबला है। इस मैच से खिलाड़ियों का करियर बदल सकता है। मैं चाहता हूं कि वे अपने खेल का लुत्फ उठायें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।"

छह जून को खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। यह मुकाबला करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री का अंतिम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच होगा। स्टिमक ने आगे कहा, "इस महत्वपूर्ण मैच के लिए हमें स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग, मैच की अहमियत, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास के संबंध में कुछ चीजें करनी होंगी। इसलिये हम अपने खिलाड़ियों के लिए हर पहलू पर काम करेंगे ताकि वे इस मैच के लिए अपनी शीर्ष फॉर्म में रहें।"
विज्ञापन


भारतीय टीम को छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने इन मुकाबलों में सिर्फ एक गोला दागा है। मुख्य कोच ने कहा, "इस मैच की तैयारी के लिए दो अहम चीजे हैं। पहले तो यह मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें बहुत चतुराई से खेलने की जरूरत होगी। हमें संयम की जरूरत होगी। अगर हम पहले आधे घंटे में गोल नहीं करते हैं तो हमें समझदारी से एकजुट होकर बेहतरीन फुटबॉल खेलनी होगी। ये सभी चीजें काफी अहम हैं और हमें इनके लिए तैयार होना होगा।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें