रोहन बोपन्ना की पुरुष मिक्स्ड मुकाबले में हार के साथ आस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई। बोपन्ना और चीनी ताइपे की उनकी जोड़ीदार सू-वेइ-शिह को क्वार्टर फाइनल में चेक रिपब्लिक की क्वेता पेस्चेक और पोलैंड के मार्चिन मातकोवास्की ने 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। सिर्फ 56 मिनट तक चले इस मुकाबले में पेस्चेक और मातकोवास्की ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा।