फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया, जादूमणि भी अगले दौर में पहुंचे

Tue, 22 Sep 2026 12:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारतीय महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत की है। साक्षी ने उलटफेर करते हुए पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ऐरा विलेगास को सर्वसम्मत फैसले में हराया। वहीं, जादूमणि भी आसान जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। 
विज्ञापन
साक्षी चौधरी - फोटो : BAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की ऐरा विलेगास को 5-0 से हराया। साक्षी ने बड़ा उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भिवानी की 26 वर्षीय मुक्केबाज ने अपनी लंबाई और अच्छी पहुंच का फायदा उठाते हुए शुरुआत से ही विलेगास को दूर रखा और उन्हें हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन


शुरुआत से ही हावी रहीं साक्षी
दोनों मुक्केबाजों ने शुरू में सतर्कता दिखाई लेकिन साक्षी जल्दी ही हावी हो गईं। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई और मुक्कों की बौछार कर दी। इस दौरान विलेगास उनकी गति और फुर्ती का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रही थी। फिलिपींस की बाएं हाथ की मुक्केबाज ने इस बीच जवाबी हमले भी किए और कुछ जोरदार हुक लगाए लेकिन यह पर्याप्त नहीं थे क्योंकि सभी पांचों जजों ने साक्षी को हर राउंड में पूरे 10 अंक दिए। साक्षी ने इस तरह से 51 किलोग्राम वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

साक्षी मई में 54 किलोग्राम वर्ग से नीचे आई और उन्होंने चयन ट्रायल में दो बार की विश्व चैंपियन और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन को हराया। पूर्व जूनियर और युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


जादूमणि राउंड ऑफ 16 में
जादुमणि के दमदार लेफ्ट हुक के बाद थापा को स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा, जिससे मुकाबले के आखिरी चरण में भारतीय मुक्केबाज को स्पष्ट बढ़त मिल गई। जादुमणि ने इसके बाद संयम बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी के बड़े पंचों से बचते हुए एक और सटीक काउंटर लगाया। इससे मुकाबला पूरी तरह उनके पक्ष में चला गया। जादुमणि ने अंत में सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें