फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा ने भारत का चौथा पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में जगह बनाई

Fri, 12 Sep 2025 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल

सार

मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल में अंडर-19 की विश्व चैंपियन ऐलिस पंफ्री को सर्वसम्मत फैसले में हराया।
विज्ञापन
मीनाक्षी हुड्डा - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का चौथा पदक पक्का कर लिया है। मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है जिससे उनका कांस्य पदक तो पक्का हो गया है। मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल में अंडर-19 की विश्व चैंपियन ऐलिस पंफ्री को सर्वसम्मत फैसले में हराया।
विज्ञापन


मीनाक्षी ने अपनी लम्बीं पहुंच का सही उपयोग करते हुए बैकफुट पर रहते हुए अपनी प्रतिद्वंदी पर करारे मुक्के से लगातार दबाव डाला। उन्होंने पंफ्री को अपने पास पहुंचने का मौका ही नहीं दिया। इस जीत के साथ ही मीनाक्षी ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया। वह जैस्मिन लैम्बोरिया (57 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा) नुपूर (80 से अधिक किग्रा) के साथ सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्का करने वाली मुक्केबाजों में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें