भारतीय महिला टीम इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। भारतीय महिला इस दौरान एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। सीएसए ने कहा कि 20 से 23 तक गकेबरहा में एक टेस्ट मैच होगा, जबकि नौ से 15 दिसंबर तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे के मुकाबले पोचेफस्ट्रूम, ब्लेएमफोंटिएन और केप टाउन में खेले जाएंगे।
सीएसके ने बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह चौथी बार होगा जब टीमें टेस्ट मैच खेलेंगी।'
ऑस्ट्रेलिया भी करेगा द.अफ्रीका का दौरा
ऑस्ट्रेलिया भी तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। ये दौरा 18 मार्च से 11 अप्रैल 2027 तक होगा। टी20 मैचों की सीरीज 18 से 23 मार्च तक खेली जाएगी। इसके बाद 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को तीन मैचों की वनजे सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे का अंत आठ से 11 अप्रैल तक एक टेस्ट मैच से होगा।