फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर और ओमान के साथ भारत विश्व कप क्वालिफायर में

Thu, 18 Jul 2019 07:46 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय फुटबाल टीम (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत को फीफा विश्व कप कतर 2022 फुटबॉल के प्रारंभिक मुकाबले के लिए निकाले एएफसी ड्रॉ में एशियाई चैंपियन कतर, ओमान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ई में रखा गया है। इसका ड्रॉ बुधवार को एएफसी के क्वालालंपुर स्थित मुख्यालय में निकाला गया।

विज्ञापन


यह ड्रॉ एएफसी एशियन कप चीन के राउंड 2 के प्रारंभिक संयुक्त क्वॉलिफिकेशन के लिए भी है। भारत की सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के हेड कोच आइगोर स्टीमैक ने ड्रॉ निकाले जाने के बाद इस ड्रॉ को बहुत चुनौतीपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, हमें किसी एक टीम का नहीं बल्कि अपने हर प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना होगा। हीरो इंटर कॉन्टिनेंटल कप ने यह अहसास करा दिया कि फुटबॉल किस कदर चौंका सकता है। इसके फाइनल में खेलने वाली ताजिकिस्तान और उत्तर कोरिया टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली फीफा रैंकिंग की सबसे नीची रैंक वाली टीमें हैं। इससे साफ है कि कोई भी टीम किसी भी टीम का हरा सकती है।
विज्ञापन


मैं टीम को हर प्रतिद्वंद्वी टीम का इज्जत करने की नसीहत जरूर दूंगा। साथ ही मैं टीम को एक बार मैदान पर उतरने के बाद जीत के लिए अपना सब कुछ झोंक देने को भी कहूंगा। टीम को तैयार करने का मेरा अंदाज यही है। हमने अपना सफर अभी बस शुरू किया है।

एएफसी के महासचिव दातो विंडसर जॉन ने ड्रॉ समारोह में नुमाइंदगों का स्वागत करते हुए कहा, दुनिया का फोकस साफ तौर पर एशिया पर है। यह एशिया की टॉप 40 टीमों के रोमांचक सफर का आगाज है। शीर्ष 12 टीमें स्वत: 2023 में  एएफसी एशियन कप चीन के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें