फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF Under-17 Women's Championship: भारत की भूटान पर जीत, सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में 8-0 से रौंदा

Sun, 24 Aug 2025 08:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी लेकिन भारत ने दूसरे हाफ में दबदबा कायम करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुष्का कुमारी की हैट्रिक की बदौलत भारत ने रविवार को सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में मेजबान भूटान को 8-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। अनुष्का (53वें, 61वें, 73वें) के शानदार प्रदर्शन के अलावा अभिस्ता बसनेट (23वें, 89वें) ने दो गोल किए जबकि पर्ल फर्नांडीस (71वें), दिव्यानी लिंडा (77वें) और वलैना जादा फर्नांडीस (90+2वें) ने गोल किए। भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी लेकिन भारत ने दूसरे हाफ में दबदबा कायम करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक 17 गोल किये हैं जबकि उसके खिलाफ कोई भी गोल नहीं हुआ है। टीम ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत के नाम अब तीन मैचों में नौ अंक हैं, जो बांग्लादेश और नेपाल से काफी आगे हैं। इन दोनों टीमों के तीन-तीन अंक है। भूटान का अभी खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें