फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics 2028: लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भारत जल्द शुरू करेगा तैयारी, खेल मंत्री ने बुलाई तीन दिवसीय बैठक

Thu, 27 Feb 2025 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों में एलीट पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी होंगे। खेलमंत्री ने यह भी कहा कि उनका फोकस देश में खेलों के सतत आयोजन पर है जिसके लिए चुनिंदा केंद्रों को खेल विशेष का केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया - फोटो : Ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत जल्द अगले ओलंपिक की तैयारियां शुरू करेगा। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों का खाका तैयार करने के लिए सात मार्च से हैदराबाद में तीन दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ओलंपिक तैयारियों पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक
मांडविया ने कहा- 2028 ओलंपिक को ध्यान में रखकर तैयारियों की रणनीति तय करने के लिए हैदराबाद के कान्हा शांति वन में सात से नौ मार्च तक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सभी राज्यों के खेलमंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य, चुनिंदा राष्ट्रीय खेल महासंघों के पदाधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन

15 खेलों का कैलेंडर बनाना चाहते हैं मांडविया
विशेषज्ञों में एलीट पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी होंगे। खेलमंत्री ने यह भी कहा कि उनका फोकस देश में खेलों के सतत आयोजन पर है जिसके लिए चुनिंदा केंद्रों को खेल विशेष का केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा- मैं कम से कम 15 खेलों का एक कैलेंडर बनाना चाहता हूं। कोशिश यही है कि देश में साल भर कोई न कोई खेल आयोजन होता रहे और इन सतत खेलों से प्रतिभाएं निकलकर आएं। देश में चुनिंदा शहरों को खेल विशेष का हब बनाया जाएगा। मसलन दीयू में बीच खेल, लद्दाख और कश्मीर में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल, छत्तीसगढ में खेलो इंडिया आदिवासी खेल का आयोजन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें