कानपुरः लखनऊ के इकाना स्टेडियम में छह नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मैच के टिकट 15 अक्तूबर से ऑनलाइन मिलेंगे। टिकट बिक्री का जिम्मा पेटीएम को मिला है। पेटीएम जल्द ही कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद में अपने काउंटर खोलेगा। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को इन काउंटरों से टिकट मिलेगा। इसके अलावा बचे हुए टिकट भी इन काउंटरों से बेचे जाएंगे। इकाना स्टेडियम का सबसे सस्ता टिकट एक हजार और सबसे महंगा टिकट 15 हजार का है।
भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के दूसरे टी-20 मैच की मेबजानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को मिली है। यूपीसीए यह मैच इकाना स्टेडियम लखनऊ में करा रहा है। इकाना स्टेडियम का यह पहला अंतराष्ट्रीय मैच है। इसके पहले यूपीसीए ने ग्रीनपार्क मेें मैच कराए हैं। टिकटों की बुकिंग की जिम्मेदारी बुक माई शो के पास थी। इस बार पेटीएम को टिकट की जिम्मेदारी दी गई है।