फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Korea Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुआ मैच

Sun, 01 Oct 2023 03:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

India vs South Korea Hockey Match : भारत और कोरिया के बीच अब तक 20 मैच हुए हैं। कोरिया ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारतीय महिला टीम पांच मैचों में जीती थी। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के महिला हॉकी टीम स्पर्धा में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रविवार (एक अक्तूबर) को खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हो गया। इस नतीजे के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह तीन मैचों के बाद ग्रुप में शीर्ष पर है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। वहीं, कोरिया के भी तीन मैचों के बाद इतने ही अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में वह काफी पीछे है। भारत का ग्रुप में आखिरी मुकाबला हॉन्गकॉन्ग से होगा। उसके तीन मैचों में शून्य अंक हैं।
विज्ञापन


कोरिया ने मैच में शुरुआती बढ़त हासिल की। 12वें मिनट में चो येजिन ने पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला गोल किया। भारत को पहला गोल तीसरे क्वार्टर में मिला। दीप ग्रेस एक्का ने 44वें मिनट में शानदार गोल किया। भारत ने मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबले में एक भी गोल नहीं हुआ।

शीर्ष स्थान पर दोनों टीमों की नजर
भारत और कोरिया के बीच अब तक 20 मैच हुए हैं। कोरिया ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारतीय महिला टीम पांच मैचों में जीती थी। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन


शानदार फॉर्म में दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम की शुरुआत शानदार रही है। उसने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से हराया था। वहीं, शुक्रवार को मलयेशिया के खिलाफ 6-0 से जीत हासिल की थी। तीसरा मुकाबला कोरिया से ड्रॉ रहा। दूसरी ओर, कोरिया भी शानदार फॉर्म में है। उसने सिंगापुर के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की है और अपने पिछले मैचों में हॉन्गकॉन्ग पर 7-0 की शानदार जीत दर्ज की है। अब भारत से मैच ड्रॉ हुआ है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें