फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Japan Hockey: भारतीय हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, मनदीप और हरमनप्रीत के गोल से जापान को 3-2 से हराया

Sun, 31 Aug 2025 05:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

India vs Japan Hockey Asia Cup 2025 : बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन हो रहा है। रविवार को भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में जापान को 3-2 से मात देकर विजय अभियान जारी रखा। भारतीय हॉकी टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो और मनप्रीत सिंह ने एक गोल दागा। वहीं, जापान की तरफ से कवाबे कोसी और कवाहार यामातो ने दो गोल किए। बता दें कि, इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 से हराया था।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने रविवार को पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए मैच में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दागे। भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की जीत के साथ की थी। मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें