फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीजन अपने घर में अजेय रही विराट ब्रिगेड, लगी रिकॉर्डों की झड़ी

Tue, 28 Mar 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
मैच जीतने के बाद विराट कोहली - फोटो : ESPN
विज्ञापन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने करारा जवाब दिया है। साल 1996 से शुरू हुई ट्रॉफी को भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 2005 की एशेज सीरीज के बाद पहली बार किसी सीरीज को देखने में मजा आया। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस जबरदस्त सीरीज में कई रिकॉर्ड बनें। आइए एक नजर डालते हैं रिकॉर्ड्स पर -
विज्ञापन


- ऑस्ट्रेलिया, भारत में कभी भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाया है।

- भारत ने लगातार 7वीं सीरीज जीती। इससे पहले केवल इंग्लैंड (1884-92) और ऑस्ट्रेलिया (2005-08) ने लगातार 9 सीरीज जीतीं।

- केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में रिकॉर्ड 6 अर्धशतक बनाए जो किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

- भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 26 मैच जीते हैं। इतनी बार भारत ने किसी को नहीं हराया।

- घरेलू मैदान पर खेली गई 50 पारियों में पहली बार चेतेश्वर पुजारा खाता खोले बिना आउट हुए जबकि भारत से बाहर खेली गईं 31 पारियों में पुजारा दो बार जीरो पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन


- एक कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच जीत रहाणे ने भी रिकॉर्ड बनाया है। 
विज्ञापन

पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज जीतने का रिकॉर्ड

चौथे टेस्ट के बाद स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
इससे पहले ऐसा कारनामा करने वाले भारतीय खिलाड़ी-
- पॉली उमरीगर
- सुनील गावस्कर
- रवि शास्त्री
- सचिन तेंदुलकर
- सौरव गांगुली
- वीरेंद्र सहवाग
- अनिल कुंबले
- एमएस धोनी

- भारत ने इस घरेलू सीजन में सभी सीरीज जीतीं।

- चौथी बार भारत ने पहला टेस्ट हारने के बाद सीरीज पर कब्जा किया। इससे पहले 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ, 2000-01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2015 में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने यह कारनामा किया।

- अश्विन ने तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड, डेल स्टेन के एक सीजन में 78 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ अश्विन ने 79 विकेट झटके हैं।

- भारत ने इस घरेलू सीजन में कुल 13 टेस्ट मैच खेले जिसमें उसे 10 में जीत मिली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच इकलौता मैच रहा जिसमें भारत को हार मिली। बाकी दो मैच ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें