फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Day Boxing: सेशेल्स मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन, पदक तालिका में शीर्ष पर

Mon, 23 Jun 2025 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वर्ण पदक के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीता और पैराडाइज एरेना में मॉरीशस से एक पदक अधिक हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजों ने सेशेल्स नेशनल डे मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक के अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक भी जीता और पैराडाइज एरेना में मॉरीशस से एक पदक अधिक हासिल किया।
विज्ञापन


हिमांशु शर्मा (50 किग्रा) ने वॉकओवर के जरिए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि आशीष मुदशानिया (55 किग्रा) ने फाइनल में 4-1 के खंडित फैसले से जीत दर्ज की। गौरव चौहान ने 90 किग्रा से अधिक वर्ग के तनावपूर्ण फाइनल में अपना धैर्य बनाए रखा। उन्होंने 3-2 से जीत हासिल की और देश के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।

अनमोल (60 किग्रा), आदित्य यादव (65 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा) तीनों को संघर्षपूर्ण फाइनल में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद समान 2-3 के खंडित फैसले से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए कार्तिक दलाल ने 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें