फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पास 4 साल बाद पहली जीत का एक और मौका

Fri, 17 Jan 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद खिताबी होड़ से बाहर हो चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को पांचवें से आठवें स्थान के लिए मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन जर्मनी से भिड़ेगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम पुल मैच में जर्मनी से ड्रॉ खेल चुकी है लिहाजा उसे इसका मनोवैज्ञानिक फायदा मिल सकता है। भारत पिछले चार साल से जर्मनी पर एक भी जीत हासिल नहीं कर सका है।

पढ़ें- 21 साल के इस लड़के से क्यों डरी हुई है धोनी की टीम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम मैच के 15वें मिनट तक 2-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद उसे 2-7 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर पकड़ी गई थी गांगुली और भज्जी की 'चोरी'

दूसरी तरफ जर्मनी का भी टूर्नामेंट में अभियान अच्छा नहीं रहा है और उसे बुधवार को ही क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

पुल मैचों में उसे एक में जीत, एक में हार और एक में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारतीय टीम के पास टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने का एक अच्छा मौका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें