फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Indoor Athletics: भारत को मिली विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी, भुवनेश्वर में होगा आयोजन

Thu, 19 Mar 2026 06:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इसका आयोजन साल 2028 में भुवनेश्वर में होगा।
विज्ञापन
विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप 2028 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इसका आयोजन साल 2028 में भुवनेश्वर में होगा। यह फैसला गुरुवार को पोलैंड के टोरून में हुई विश्व इंडोर एथलेटिक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरीवाला ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'भारत को साल 2028 के लिए विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है।' एएफआई ने इसी साल की शुरुआत में विश्व इंडोर चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। जनवरी में विश्व एथलेटिक्स की दो-सदस्यीय टीम ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बनी अत्याधुनिक इंडोर सुविधा का दौरा किया था।
विज्ञापन


केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि साल 2028 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जाएगा। खेल मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूरी दुनिया भारत आ रही है। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि ओडिशा का भुवनेश्वर शहर 2028 वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल वैश्विक मंच पर अपने पदकों की संख्या बढ़ा रहा है, बल्कि बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें