फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaflympics 2025: डेफलिंपिक्स में चमका भारत, 25 मीटर पिस्टल में अभिनव देशवाल ने रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण

Sun, 23 Nov 2025 09:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइनल में अभिनव ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले पांचों शॉट्स में सटीक निशाना लगाया और दूसरी सीरीज में चार हिट किए। इसके बाद उन्होंने अगले 20 में से 18 शॉट्स लक्ष्य पर लगाए, जिनमें दो बार पांचों के पांच हिट शामिल रहे। अंतिम दौर में उन्होंने तीन हिट किए, जो उनका सबसे कम स्कोर था, लेकिन तब तक बढ़त इतनी मजबूत थी कि स्वर्ण पदक पक्का हो गया।
विज्ञापन
अभिनव देशवाल - फोटो : @Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के निशानेबाज अभिनव देशवाल ने रविवार को डेफलिंपिक्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने क्वालिफिकेशन में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भी शानदार खेल दिखाया और कुल 44 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के सियुंग ह्वा ली 43 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि यूक्रेन के सेरही फॉरमिन ने कांस्य पदक जीता। भारत के दूसरे प्रतिभागी चेतन हनमंत सपकाल पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन




फाइनल में अभिनव ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले पांचों शॉट्स में सटीक निशाना लगाया और दूसरी सीरीज में चार हिट किए। इसके बाद उन्होंने अगले 20 में से 18 शॉट्स लक्ष्य पर लगाए, जिनमें दो बार पांचों के पांच हिट शामिल रहे। अंतिम दौर में उन्होंने तीन हिट किए, जो उनका सबसे कम स्कोर था, लेकिन तब तक बढ़त इतनी मजबूत थी कि स्वर्ण पदक पक्का हो गया। क्वालिफिकेशन राउंड में भी अभिनव का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 575-13x के स्कोर के साथ वर्ल्ड डेफ क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड और डेफलिंपिक्स रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं चेतन सपकाल ने 573-21x के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ शूटिंग में भारत का यह 15वां पदक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें