फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: युकी भांबरी और ओलिवेट की जोड़ी ने जीता स्विस ओपन पुरुष युगल खिताब, फाइनल में इस जोड़ी को दी मात, जानें

Sun, 21 Jul 2024 06:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भांबरी का यह तीसरा एटीपी युगल खिताब है। इस भारतीय खिलाड़ी ने ओलिवेट के साथ मिलकर दूसरा खिताब जीता। उन्होंने लॉयड हैरिस के साथ 2023 मैलोर्का चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी खिताब जीता था।
विज्ञापन
युकी भांबरी - फोटो : AITA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को उगो हम्बर्ट और फैब्रिस मार्टिन को फाइनल में हराकर स्विस ओपन एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। भांबरी-ओलिवेट की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में हम्बर्ट और मार्टिन की जोड़ी को तीन सेट तक चले मैच में हराया।  
विज्ञापन


भांबरी और ओलिवेट की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस एटीपी 250 क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों को 3-6, 6-3, 10-6 से पराजित किया। फाइनल मैच एक घंटे छह मिनट तक चला जिसमें दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में भांबरी और ओलिवेट की जोड़ी विजेता बनी। 32 वर्षीय भांबरी का यह तीसरा एटीपी युगल खिताब है। इस भारतीय खिलाड़ी ने ओलिवेट के साथ मिलकर दूसरा खिताब जीता। उन्होंने लॉयड हैरिस के साथ 2023 मैलोर्का चैंपियनशिप में अपना पहला एटीपी खिताब जीता था। भांबरी ने ओलिवेट के साथ मिलकर इस साल अप्रैल में बीएमडब्ल्यू ओपन का खिताब जीता था। भांबरी 24 जून को युगल रैंकिंग में शीर्ष 50 में पहुंचे थे और इस जीत से विश्व रैंकिंग में उनकी स्थिति और बेहतर होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें