फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्वाश: वेलावन सेंथिलकुमार ने बुडापोस्ट ओपन के फाइनल में जगह बनाई, सेमीफाइनल में वीर चोटरानी को दी मात

Fri, 28 Aug 2026 03:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट

सार

भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुडापेस्ट स्क्वाश टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल में हमवतन वीर चोटरानी को हराया।
विज्ञापन
वेलावन सेंथिलकुमार - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने हमवतन वीर चोटरानी को हराकर हंगरी की राजधानी में चल रहे 43,500 अमेरिकी डॉलर के पीएसए कॉपर टूर्नामेंट बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सेंथिलकुमार का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी बालाज फरकास से होगा।
विज्ञापन


15वें पीएसए टूर फाइनल में
विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज और आठवीं वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने तीसरी वरीयता प्राप्त चोटरानी को 9-11, 11-8, 11-7, 1-11, 12-10 से हराकर अपने 15वें पीएसए टूर फाइनल में जगह बनाई। सेंथिलकुमार ने क्वार्टर फाइनल में मलयेशिया के विश्व के नंबर 18 और शीर्ष वरीयता प्राप्त ईन यो एनजी को 11-2, 11-9, 11-8 से हराया था। यह टूर पर सेंथिलकुमार और फरकास की तीसरी भिड़ंत होगी। हंगरी के खिलाड़ी 2019 में हुए मुकाबले में जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 2024 में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें