फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड में भारत का कार्यक्रम: निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा

Sun, 20 Sep 2026 07:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने एशियन गेम्स में अब तक दो रजत पदक जीते हैं। सोमवार को भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। भारत को दूसरे दिन स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। सोमवार को निशानेबाजी, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और मुक्केबाजी सहित कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में भारत का कार्यक्रम - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में भारत ने शानदार शुरुआत की है। रविवार को भारतीय महिला निशानेबाजों ने दो रजत पदक दिलाए। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल और एमएमए खिलाड़ी सुचिका तारियाल ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। अब सोमवार को भी भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। सुचिका फाइनल में पहुंचने उतरेंगी, जबकि पुरुष निशानेबाजों से पदक की आस रहेगी। वहीं, मुक्केबाजी स्पर्धा की शुरुआत होगी और तैराकी में पदक आने की उम्मीद रहेगी। आइए देखते हैं एशियन गेम्स में सोमवार को भारत का पूरा कार्यक्रम...
विज्ञापन

एशियन गेम्स - फोटो : PTI/ANI/BCCI Women
पहले दिन कैसा रहा प्रदर्शन
एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है और पहले दिन भारतीय महिला निशानेबाजों ने पदक का खाता खोला। भारत को अब तक दो रजत पदक मिले हैं और ये दोनों ही पदक निशानेबाजी में आए हैं। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है और वह स्वर्ण पदक अपने नाम करने से एक कदम दूर है। पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी दमदार जीत के साथ एशियाड का आगाज किया है। महिला बैडमिंटन टीम ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

निशानेबाजी में पदक की उम्मीद
भारत को सोमवार को भी निशानेबाजी में पदक की उम्मीद होगी। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम और व्यक्तिगत इवेंट में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल चुनौती पेश करेंगे। वहीं, पुरुषों की स्कीट में मैराज खान, अनंत जीत सिंह नरुका और भावतेघ सिंह गिल और महिला स्कीट वर्ग में परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान उतरेंगे। 

सुचिका स्वर्ण के करीब
भारत की सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह उन्होंने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने पर कम से कम कांस्य पक्का हो गया है। हालांकि, उनके नजरें स्वर्ण जीतने पर होंगी। सोमवार को सुचिका का सामना सिंगापुर की तेओ हुई हून से होगा। अगर वह यह मैच जीत जाती हैं तो स्वर्ण पदक के करीब पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन

एशियन गेम्स में 21 सितंबर को होने वाले भारतीय मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम:

समय (IST) खेल स्पर्धा खिलाड़ी / मुकाबला
5:30 AM वुशु महिलाओं का चांगक्वान फाइनल न्येमान वांग्सू
5:30 AM सेपक टकरा पुरुष टीम रेगु (ग्रुप बी) भारत बनाम जापान
5:30 AM सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल (ग्रुप बी) आध्या तिवारी/जय मीना बनाम कंबोडिया 
6:30 AM टेबल टेनिस महिला टीम (ग्रुप एफ) भारत बनाम पाकिस्तान
6:15 AM निशानेबाजी पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन) हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल
6:30 AM निशानेबाजी पुरुषों की स्कीट (व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन) मैराज खान, अनंत जीत सिंह नरुका और भावतेघ सिंह गिल
6:30 AM निशानेबाजी महिलाओं की स्कीट (व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन) परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान
6:30 AM सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल (ग्रुप बी) आध्या तिवारी/जय मीना बनाम मंगोलिया
6:32 AM तैराकी पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज
6:46 AM तैराकी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट मणि आकाश
6:50 AM तैराकी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट गीतेश शाह
7:06 AM तैराकी पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट धनुष सुरेश
7:30 AM सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल (ग्रुप बी) आध्या तिवारी/जय मीना बनाम दक्षिण कोरिया
9:00 AM निशानेबाजी पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल
क्वालिफिकेशन पर निर्भर
8:30 AM एमएमए (MMA) महिलाओं की पारंपरिक 60 किग्रा सेमीफाइनल सुचिका तारियाल बनाम तेओ हुई हून (सिंगापुर)
9:30 AM हॉकी महिला पूल बी भारत बनाम इंडोनेशिया
9:45 AM कबड्डी पुरुष ग्रुप ए भारत बनाम जापान
11:30 AM बैडमिंटन पुरुष टीम भारत बनाम बांग्लादेश
12:00 PM सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल सेमीफाइनल और फाइनल क्वालिफिकेशन पर निर्भर
2:45 PM मुक्केबाजी पुरुषों का 70 किग्रा राउंड ऑफ 32 सुमित बनाम बुंजोंग सिंसिरी
3:15 PM वुशु महिलाओं का 60 किग्रा राउंड ऑफ 16 रोशिबीना देवी बनाम मोस्त खातून
3:30 PM टेबल टेनिस पुरुष टीम (ग्रुप एफ)
भारत बनाम पाकिस्तान
3:50 PM वुशु पुरुषों का 56 किग्रा राउंड ऑफ 16 आर्यन बनाम शहजादा साफी
4:15 PM कबड्डी महिला ग्रुप ए भारत बनाम बांग्लादेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें