फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कुराश में दिलाया कांस्य पदक, सेमीफाइनल में मिली हार; एशियाड में जीता दूसरा मेडल

Mon, 28 Sep 2026 11:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया

सार

भारत को पिंकी बलहारा ने महिला कुराश स्पर्धा में पदक दिलाया है। पिंकी को महिला 78 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हार मिली। इस तरह उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
पिंकी बलहारा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पिंकी बलहारा ने सोमवार को महिला 78 किग्रा से कम भार वर्ग की कुराश स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हारकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान पिंकी को ‘डक्की’ (पेनल्टी) मिली, जबकि मो ने ‘योनबोश’ अंक हासिल किया। यह एशियन गेम्स में पिंकी का दूसरा पदक है। उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में महिलाओं के 52 किग्रा से कम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। उस खेल में कुराश को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचते ही पक्का हो गया था पदक
इससे पहले पिंकी ने दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। इस 27 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने निर्णायक अंक ‘चाला’ के जरिए हासिल किया, जबकि लिम पूरे मुकाबले में एक भी अंक नहीं जुटा सकीं। ‘चाला’ तब दिया जाता है, जब खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी को जमीन पर गिराता है, लेकिन इस दांव में पूरा नियंत्रण नहीं होता। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक कांस्य पदक के लिए कोई प्लेऑफ मुकाबला नहीं होता। सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है। इस तरह पिंकी ने भारत के लिए एक और पदक जीता।
विज्ञापन

पिंकी ने एशियाई जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2018 में गोल्ड मेडल भी जीता था। वह जूडो इवेंट में भारत की एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। हालांकि, बाद में पिंकी ने कुराश इवेंट के लिए क्वालिफाई किया और सिल्वर मेडल जीता था। कुराश मुकाबलों में भारत को पहली सफलता पिंकी के रूप में मिली है। रविवार को भारतीय खिलाड़ी एक भी मैच नहीं जीत पाए थे। पुरुषों के 90 प्लस किग्रा वर्ग में विशाल का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। उन्हें थाईलैंड के कुनाथिप ये-ऑन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी संगीता बलहारा महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। उन्हें राउंड ऑफ 32 में फिलीपींस की चारमिया क्वेलिनो के खिलाफ 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में भारती भी प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। उन्हें ईरान की ताहरेह अजरपेइवंद ने हराया। वहीं, पुरुषों के 90 प्लस किग्रा वर्ग में यश कुमार चौहान का सफर भी राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया। उन्हें ताजिकिस्तान के शकरममद मिरममदोव के खिलाफ 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें