फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery Para Series: पायल नाग ने विश्व चैंपियन शीतल देवी को हराया, महिला कम्पाउंड फाइनल में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 04 Apr 2026 04:52 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

भारत की युवा पैरा तीरंदाज पायल नाग ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए शीतल देवी को हराया। पायल ने पैरा तीरंदाजी सीरीज के महिला कम्पाउंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
पायल नाग - फोटो : World Archery
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरा तीरंदाजी में एक नया सितारा उभर कर सामने आया है। बैंकॉक में महिला कम्पाउंड वर्ग के फाइनल में पायल नाग ने विश्व चैंपियन शीतल देवी को हराकर पैरा तीरंदाजी सीरीज में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में दो भारतीय आमने-सामने थे और 18 वर्षीय पायल ने ये मुकाबला 139-136 के अंतर से जीता। पायल का यह सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक है। 
विज्ञापन

क्वालिफाइंग दौर में तीसरे स्थान पर थीं पायल
19 वर्षीय शीतल के हालिया शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह परिणाम और भी उल्लेखनीय है। शीतल बेहतरीन फॉर्म में थीं और 2025 के शानदार सीजन के बाद उन्हें विश्व तीरंदाजी की पैरा आर्चर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। उन्होंने बैंकॉक में भी उसी लय को बरकरार रखा और क्वालिफाइंग राउंड में 698 (25X) के शानदार स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जो कजाखस्तान की जनात ऐतिमोवा से 20 अंक अधिक था। वहीं, पायल ने 678 (9X) के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

दबाव में पायल ने दिखाया दम
दोनों तीरंदाजों ने आत्मविश्वास के साथ नॉकआउट राउंड में अपनी जगह बनाई। शीतल ने सेमीफाइनल में सिंगापुर की नूर शाहिदा अलीम को 147-142 से हराया, जबकि पायल ने ऐतिमोवा को 144-140 से हराकर एक रोमांचक फाइनल का रास्ता साफ कर दिया था। हालांकि, पायल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबाव में रहते हुए अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में स्वामी ने जीता कांस्य
बैंकॉक में भारतीय का दबदबा सिर्फ महिला कम्पाउंड फाइनल तक ही सीमित नहीं रहा। पुरुष कम्पाउंड व्यक्तिगत वर्ग में श्याम सुंदर स्वामी ने हमवतन राकेश कुमार को शूटऑफ में हराकर कांस्य पदक जीता। दोनों तीरंदाजों ने एक समान 143 का स्कोर किया, लेकिन टाईब्रेकर में स्वामी ने 10 का स्कोर किया, जबकि राकेश नौ का स्कोर ही कर सके। वहीं, डब्ल्यू1 महिला वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भारत की अंजुम तंवर कोरियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2-6 से हारकर चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें