फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक: मुक्केबाज लैरेनलाकपाम मीतेई ने फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड मेडल के लिए किससे होगी भिड़ंत?

Wed, 11 Nov 2026 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डकार

सार

यूथ ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने पुरुष 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। मीतेई स्वर्ण पदक से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने डकार में चल रहे समर यूथ ओलंपिक 2026 में पुरुषों की 50 किलोग्राम बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कोलंबिया के इजोन जेफरी गैलिया अरेवालो को 5-0 से हराया। 
विज्ञापन
Trending Videos

मीतेई ने किया शानदार प्रदर्शन
रेड कॉर्नर से उतरे मीतेई ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा और सभी पांच जजों के स्कोरकार्ड के आधार पर जीत हासिल की। जजों ने क्रमशः 28-27, 28-27, 28-27, 29-26 और 28-27 का स्कोर दिया। अब फाइनल में मीतेई का सामना आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी से होगा। जुबानी ने दूसरे सेमीफाइनल में मैक्सिको के एलन जीसस ओकैम्पो कैनो को 5-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में पहुंचने और भारत के लिए एक पदक पक्का करने से पहले मीतेई ने नामीबिया के अब्राहम कालेंगा को पहले राउंड में 1:57 मिनट पर 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने सेनेगल के फे शेख इब्राहिमा फॉल को 5-0 से हराया था।
विज्ञापन

मुक्केबाजी में दूसरा पदक 
यूथ ओलंपिक की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भारत के लिए यह दूसरा पदक है। इससे पहले, गुंजन ने महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी में मैक्सिको की एटेना सोफिया जुआरेज कैलेरो को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए एक पदक पक्का किया। गुंजन को पहले राउंड में 'बाय' मिला था, जिससे वह सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में गुंजन का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन की लिली बैसेट से होगा। अगर वह आगे नहीं बढ़ पाती हैं, तो भी वह ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) के साथ लौटेंगी। भारत ने समर यूथ ओलंपिक 2026 में अब तक कुश्ती और तैराकी में पदक जीते हैं। बुधवार (11 नवंबर) के सुबह के सत्र तक भारत के कुल पदकों की संख्या 8 हो गई है जिसमें तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें