फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन, चार ग्रीको रोमन पहलवान बाहर

Thu, 18 Sep 2025 10:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब

सार

विश्व चैंपियनशिप में भारत चार में से एक भी ग्रीको रोमन पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अनिल मोर तो 55 किलो भारवर्ग में 13 सेकंड में पराजित हो गए।
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करना पड़ा रहा है। विश्व चैंपियनशिप में भारत चार में से एक भी ग्रीको रोमन पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अनिल मोर तो 55 किलो भारवर्ग में 13 सेकंड में पराजित हो गए। उनका सामना दुनिया के नंबर एक अजरबैजान के अलदनेज अजिजली के खिलाफ था। अमन (77 भारवर्ग) को जापान के नाओ कुसाका ने तकनीकी दक्षता से हराया। राहुल (82 भारवर्ग) को कजाखस्तान के अलमीर ने 7-1 से और हेवीवेट 130 किलो भारवर्ग में सोनू को क्रोएशिया के मार्को कोसेविच ने 8-0 से हराया। महिला वर्ग में मनीषा भानवाला कांस्य पदक की रेस में बुल्गारिया की बिलयाना से हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें