फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Athletics: ज्योति याराजी ने बाधा दौड़ स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, महिला रिले टीम ने भी हासिल किया सोना

Thu, 29 May 2025 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योति ने 12.96 सेकेंड का समय लिया और इस टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा स्वर्ण जीता। ज्योति ने इस चैंपियनशिप का नया रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन
ज्योति याराजी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला एथलीट ज्योति याराजी और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ज्योति ने 12.96 सेकेंड का समय लिया और इस टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा स्वर्ण जीता। ज्योति ने इस चैंपियनशिप का नया रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले कजाखस्तान की ओल्गा शिशिगिना ने 1998 और चीन की सुन यावेई ने 2011 में 13.04 सेकेंड का समय लिया था जो पिछला रिकॉर्ड था। 
विज्ञापन

स्वर्ण पदक का बचाव करने वाली पांचवीं एथलीट
ज्योति ने 2023 में एशियाई चैंपियनशिप में 13.09 सेकेंड के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 12.78 सेकेंड है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता ज्योति एशियाई चैंपियनशिप की 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक का बचाव करने वाली पांच एथलीटों के चुनिंदा क्लब में शामिल हो गईं। उनसे पहले यह उपलब्धि जापान की एमी अकीमोटो (1979, 1981, 1983) तथा चीन की तीन खिलाड़ियों झांग यू (1991, 1993), सु यिनपिंग (2003, 2005) और सुन यावेई (2009, 2011) ने हासिल की थी। ज्योति से पहले साबले ने अपनी पसंदीदा स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक जीता और चैंपियनशिप में भारत की स्थिति मजबूत की।
 
विज्ञापन

तालिका में दूसरे स्थान पर भारत
ज्योति और साबले के शानदार प्रदर्शन के बाद जिस्ना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा राजिता और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय (3:34.18 सेकंड) निकालकर स्वर्ण पदक जीता और महाद्वीपीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारत का दबदबा कायम रखा। यह इस स्पर्धा में भारत का कुल मिलाकर 10वां और 2013 के बाद पहला स्वर्ण पदक था। भारत ने गुरुवार को कुल मिलाकर तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता, जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 14 हो गई। भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। चीन ने 12 स्वर्ण पदक सहित 21 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें