फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash: रोमांचक मुकाबले में पूर्व नंबर एक गवाद से हारे अभय, ग्रासहॉपर कप के क्वार्टर फाइनल में खत्म हुआ सफर

Sat, 25 Apr 2026 02:27 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह का शानदार अभियान क्वार्टर फाइनल में थम गया है। अभय को मिस्र के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी करीम गवाद से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अभय सिंह - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अभय सिंह ज्यूरिख में चल रही पीएसए गोल्ड स्तर की प्रतियोगिता ग्रासहॉपर कप स्क्वाश के पुरुष क्वार्टर फाइनल में मिस्र के पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी करीम गवाद से हार गए। विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहले गेम में 0-6 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए उसे टाई-ब्रेक तक पहुंचाया। उन्होंने दूसरे गेम में भी विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी। लेकिन मिस्र के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने आखिर में 12-10, 11-9 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


अभय ने इससे पहले टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व में 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबू एलेनेन पर जीत दर्ज कर पहली बार किसी पीएसए गोल्ड स्तर की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें