फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open: इंदिरा गांधी स्टेडियम की अव्यवस्था से खफा हुईं मिया ब्लिचफेल्ट, दिल्ली के प्रदूषण पर भी की बात

Sat, 18 Jan 2025 05:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लिचफेल्ट को पेट में संक्रमण हो गया था। वह दूसरे दौर में चीन की वांग झी यी से 21-13, 16-21, 8-21 से हार गईं थीं।
विज्ञापन
मिया ब्लिचफेल्ट - फोटो : mia_blichfeldt-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट ने इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की स्थितियों की आलोचना की। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण स्तर को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया।
विज्ञापन

दरअसल, ब्लिचफेल्ट को पेट में संक्रमण हो गया था। वह दूसरे दौर में चीन की वांग झी यी से 21-13, 16-21, 8-21 से हार गईं थीं। ब्लिचफेल्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, भारत में एक लंबे और तनावपूर्ण सप्ताह के बाद आखिरकार घर पहुंच गई हूं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जबकि इंडिया ओपन के दौरान मैं बीमार पड़ गई थी।

उन्होंने कहा, यह स्वीकार करना वाकई मुश्किल है कि कई हफ्तों की मेहनत और तैयारी खराब परिस्थितियों के कारण बर्बाद हो जाती है। यह किसी के लिए भी उचित नहीं है कि हमें धुंध, कोर्ट पर पक्षियों द्वारा फैलाई गई गंदगी और हर तरफ गंदगी के बीच अभ्यास करना और खेलना पड़ा।
विज्ञापन

डेनमार्क की इस खिलाड़ी में विश्व बैडमिंटन महासंघ को टैग करते हुए लिखा, इस तरह की स्थितियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और अस्वीकार्य हैं। मुझे खुशी है कि मैं पहले दौर में जीत हासिल करने में सफल रही और दूसरे दौर में भी मैंने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जिस तरह की स्थिति थी उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें