फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash World Cup: स्क्वाश विश्व कप में भारत का शानदार प्रदर्शन, द. अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Fri, 12 Dec 2025 09:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारतीय स्क्वाश टीम ने विश्व कप खिताब की ओर एक कदम और बढ़ा लिया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने स्क्वाश विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अनुभवी जोशना चिनप्पा, उभरती स्टार अनाहत सिंह और दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह ने क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन मिस्र से होगा।
विज्ञापन


जोशना ने पहले महिला एकल में टीगन रसेल को महज 13 मिनट में 3-0 (7-4, 7-4, 7-2) से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। अभय ने डेवाल्ड वैन नीकर्क पर 3-0 (7-1, 7-6, 7-1) से जीत हासिल करके बढ़त दोगुनी कर दी। टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की प्रतिस्पर्धी अनाहत ने हेली वार्ड के खिलाफ 3-0 (7-3, 7-3, 7-4) की आसान जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी।

इससे पहले शीर्ष वरीय मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। भारत ने अपने पूल गेम में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को हराया था। विश्व कप में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में रहा था जिसमें टीम ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें