फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultan Johor Cup: सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में भारतीय टीम को मिली मात, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से हराकर जीता खिताब

Sat, 18 Oct 2025 10:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मिनटों में भारत के पास बराबरी का शानदार मौका था, लेकिन टीम छह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सकी।
विज्ञापन

 

ग्रोब्बेलार ने दिलाई निर्णायक बढ़त
तीन बार की चैंपियन भारतीय टीम मैच की शुरुआत में अच्छी लय में दिखी, लेकिन 13वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के इयान ग्रोब्बेलार ने ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। भारत ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 17वें मिनट में अनमोल एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा, जिससे मुकाबला अंतिम क्वार्टर तक बराबरी पर था। खेल के 59वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और ग्रोब्बेलार ने एक बार फिर गोल कर अपनी टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

गोलकीपर मैग्नस मैककॉसलैंड ने किया बेहतरीन बचाव
अंतिम मिनट में भारत को लगातार छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैग्नस मैककॉसलैंड ने बेहतरीन बचाव करते हुए भारत की बराबरी की उम्मीदों को नाकाम कर दिया। इस हार के साथ भारत सुल्तान जोहोर कप में पांचवीं बार उपविजेता रहा। हालांकि, यह प्रदर्शन पिछले दो संस्करणों की तुलना में बेहतर रहा, जब भारत ने कांस्य पदक जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ 2022 में भारत से फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए टूर्नामेंट का चौथा खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें