फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kho Kho World Cup: खो-खो विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार भारत, मंगलवार से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर

Mon, 09 Dec 2024 01:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार यानी 10 दिसंबर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरु होगा। एक महीने तक चलने वाले इस शिविर की देखरेख भारतीय टीम के मुख्य कोच अश्विनी शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
सुधांशु मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने भारत की मेजबानी में खो-खो विश्व कप का आयोजन होना है। इससे पहले भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई), भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल मंत्रालय ने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का फैसला लिया है। सोमवार को केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खो-खो विश्व कप में भाग लेने के लिए 15 पुरुष खिलाड़ी और इतने ही महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन

  

मुख्य कोच अश्विनी शर्मा करेंगे प्रशिक्षण शिविर की देखरेख
भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार यानी 10 दिसंबर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरु होगा। एक महीने तक चलने वाले इस शिविर की देखरेख भारतीय टीम के मुख्य कोच अश्विनी शर्मा करेंगे। इसमें देश भर से चुने गए 60 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों को टीम भावना विकसित करने, कौशल बढ़ाने, मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम बॉन्डिंग बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में अनुभवी और नए युवा खिलाड़ियों को खेल विशेषज्ञों द्वारा पोल डाइविंग, टैपिंग, जिग जैग रनिंग, डाजिंग टैपिंग आदि बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ-साथ खिलाड़ियों को ये सुविधाएं भी देगा केकेएफआई
खो-खो विश्व कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। सुधांशु मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरुआत से पहले दो दिनों के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा परीक्षण किए जाएंगे। खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था जवाहर लाल नेहरू साई छात्रावास में की जाएगी। सभी खिलाड़ियों को निशुल्क आवास सुविधा तथा 20,000 रुपये के मूल्य की खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें