भारत ने बुधवार को मंगोलिया को 4-1 से हराकर एएफसी अंडर-20 फुटबाल एशियाई कप क्वालिफायर में अपना अभियान शुरू किया। भारत के लिए केल्विन सिंह ताओरेम ने 20वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद मांगलेनथांग किपजेन ने 51वें और 54वें मिनट में दो गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया। भारत के लिए चौथा गोल कोरोऊ सिंह थिंगुजाम ने 85वें मिनट में दागा। मंगोलिया के लिए एकमात्र गोल तेमुलेन ऊगानबाट ने 45वें मिनट में किया। भारतीय टीम अब 27 सितंबर को ईरान और 29 सितंबर को लाओस से भिड़ेगी।