फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U23 Wrestling: अक्षय और विक्की ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, भारतीय महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 25 May 2026 09:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पहलवानों ने अंडर-23 कुश्ती एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फ्रीस्टाइल पहलवान अक्षय टी धेरे और विक्की ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
अंडर-23 कुश्ती एशियाई चैंपियनशिप - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अंडर-23 कुश्ती एशियाई चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिसमें फ्रीस्टाइल पहलवान अक्षय टी धेरे और विक्की ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीते। अक्षय ने 57 किग्रा भार वर्ग में कजाखस्तान के येलेमान अमंगेलदी को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विक्की ने जल्द ही भारतीय खेमे की खुशी दोगुनी कर दी जब उन्होंने 97 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के खिलाफ 7-5 की रोमांचक जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


मुस्कान ने 53 किग्रा वर्ग में जीता खिताब
मुस्कान ने महिला 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में वियतनाम की थी माई लिन्ह गुएन के खिलाफ 6-2 से आसान जीत दर्ज कर खिताब जीता। तपस्या ने 57 किग्रा वर्ग में पूरी तरह से दबदबा बनाया और कजखस्तान की अल्टीन शागायेवा के खिलाफ 4-0 की बढ़त बनाने के बाद बाय फॉल (पटखनी देकर) से जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक जीता। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, महाद्वीपीय मंच पर दो फ्रीस्टाइल स्वर्ण पदक जीतना एक शानदार उपलब्धि है और यह अक्षय तथा विक्की की रणनीतिक प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने आज पूरे दिल से लड़ाई लड़ी। मैं अपनी महिला पहलवानों के लिए भी उतना ही उत्साहित हूं जिन्होंने इतने सारे फाइनल में पहुंचते हुए अविश्वसनीय जुझारूपन दिखाया। यह शानदार प्रदर्शन साबित करता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य बहुत सुरक्षित हाथों में है और मैं पूरे दल को देश को इतना गौरवांवित करने के लिए बधाई देता हूं।

भाग्यश्री एच फेंड ने 62 किग्रा वर्ग में भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला। उन्होंने खिताबी मुकाबले में किर्गिस्तान की टिनिस डुबेक को 4-0 से हराया जबकि पुलकित (65 किग्रा) ने किर्गिस्तान की टिनिस डुबेक और मंगोलिया की नारखाजिद न्यामसुरेन के खिलाफ क्रमशः 4-0 और 4-1 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। अमृता शशिकांत पुजारी ने 72 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उन्हें मंगोलिया की ओडगेरेल एडेन ओचिर के हाथों 2-4 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें