फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Maldives Football: भारत ने मालदीव को 3-0 से हराया, संन्यास से वापसी पर चमके कप्तान सुनील छेत्री

Wed, 19 Mar 2025 09:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

राहुल भेके ने 35वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में लिस्टन कोलाको ने एक और शानदार हेडर लगाया, जिससे भारत 2-0 से आगे हो गया। फिर 76वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बहुप्रतीक्षित गोल किया, वह भी हेडर ही था। इस तरह भारतीय टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
सुनील छेत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने मालदीव को 3-0 से हरा दिया। शिलांग में खेले गए इस मुकाबले में संन्यास से वापसी कर पहली बार मुकाबला खेलने उतरे कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। राहुल भेके ने 35वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में लिस्टन कोलाको ने एक और शानदार हेडर लगाया, जिससे भारत 2-0 से आगे हो गया। फिर 76वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बहुप्रतीक्षित गोल किया, वह भी हेडर ही था। इस तरह भारतीय टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

छेत्री ने किया करियर का 95वां अंतरराष्ट्रीय गोल
पिछले साल मई में संन्यास लेने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले 40 वर्षीय छेत्री ने इस दिन को यादगार बना दिया। उन्होंने 77वें मिनट में हेडर से भारत के लिए तीसरा गोल करके अपना 95वां अंतरराष्ट्रीय गोल दाग दिया।  कप्तान छेत्री 47वें मिनट में भी गोल करने के करीब पहुंचे थे लेकिन मालदीव के गोलकीपर ने उनका प्रयास विफल कर दिया था। 82वें मिनट में मैदान में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया।

16 महीनों में भारत की पहली जीत
यह 16 महीनों में भारत की पहली जीत है और मानोलो मार्केज के मार्गदर्शन में भी पहली जीत है जिन्हें पिछले साल जुलाई में मुख्य कोच बनाया गया था। भारत को इससे पहले आखिरी जीत 16 नवंबर 2023 को कुवैत सिटी में 2026 फीफा विश्व कप क्वालिफाइंग दौर के मैच में कुवैत (1-0) के खिलाफ मिली थी।

विज्ञापन

एएफसी एशियाई कप के क्वालिफायर मैचों पर भारत की नजर
बुधवार से पहले मार्केज के मार्गदर्शन में भारत एक बार हारा और तीन मैच ड्रॉ खेले। यह मैच एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर के लिए एक ड्रेस रिहर्सल था जो 25 मार्च को इसी स्थान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। छेत्री ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया ताकि टीम एएफसी एशियाई कप के क्वालिफायर में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सके जिसकी शुरूआत 25 मार्च के मुकाबले से होगी। मालदीव विश्व रैंकिंग में 162वें स्थान पर काबिज है जो भारत (126) से 36 स्थान नीचे है। वहीं शिलांग में यह पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें