फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2026 Day 10 Schedule: क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज; 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल

Sat, 01 Aug 2026 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के लिए मेडलों की बारिश की उम्मीद है। बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 10 फाइनल, एथलेटिक्स, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण लवलीना बोरगोहेन समेत 10 मुक्केबाजों के गोल्ड मेडल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। शनिवार (1 अगस्त) भारत के लिए सबसे अहम दिनों में से एक साबित हो सकता है। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, पैरा एथलेटिक्स, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। सबसे ज्यादा निगाहें बॉक्सिंग पर रहेंगी, जहां भारत के रिकॉर्ड 10 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे।

भारत के लिए यह बॉक्सिंग में अब तक का सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल अभियान बन चुका है। सभी 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल जीतकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना होगा।

विज्ञापन

सचिन सिवाच - फोटो : IANS

बॉक्सिंग में गोल्ड की बरसात की उम्मीद
महिला वर्ग में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैसमीन लम्बोरिया (57 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) खिताबी मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (+90 किग्रा) से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।

गुलवीर सिंह - फोटो : ANI/Twitter

एथलेटिक्स में कई मेडल दांव पर
एथलेटिक्स में भारत की चुनौती भी मजबूत रहेगी। गुलवीर सिंह 10,000 मीटर में रजत जीतने के बाद अब 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। महिला 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी और रवीना गायकवाड़ पदक के लिए मुकाबला करेंगी। पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारन, जबकि पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी देव मीणा और कुलदीप कुमार से भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम भी दिन के अंतिम सत्र में पदक जीतने का प्रयास करेगी।

जैस्मिन और लवलीना - फोटो : PTI

जूडो और पैरा एथलेटिक्स में भी नजरें
जूडो में पहले दिन ऐतिहासिक दो स्वर्ण जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगनबी ताखेल्लामबम अपने-अपने वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। पैरा एथलेटिक्स में शुभम जुयाल, सोमन राणा और रमेश शनमुगम पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

भारत का 1 अगस्त (शनिवार) का पूरा कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी स्थिति
2:30 PM ट्रैक साइक्लिंग डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह क्वालिफिकेशन
2:35 PM पैरा एथलेटिक्स (F57 शॉटपुट) शुभम जुयाल, सोमन राणा मेडल इवेंट
2:40 PM ट्रिपल जंप प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु मेडल इवेंट
2:50 PM पैरा एथलेटिक्स 1500m T54 रमेश शनमुगम मेडल इवेंट
3:00 PM 10,000 मीटर रेस वॉक प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़ मेडल इवेंट
3:30 PM बॉक्सिंग 54 किग्रा प्रीति पवार मेडल इवेंट
3:30 PM से जूडो उन्नति शर्मा, करणजीत, हर्ष तोकस, इनुंगनबी शुरुआती मुकाबले
3:45 PM बॉक्सिंग 57 किग्रा जैसमीन लम्बोरिया मेडल इवेंट
3:50 PM लॉन बॉल्स नवनीत सिंह/दिनेश कुमार लीग मुकाबला
4:15 PM बॉक्सिंग 55 किग्रा जादुमणि सिंह मेडल इवेंट
4:19 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सेखों क्वालिफिकेशन
9:00 PM बॉक्सिंग 51 किग्रा साक्षी चौधरी मेडल इवेंट
9:15 PM बॉक्सिंग 60 किग्रा प्रिया घंघास मेडल इवेंट
9:30 PM बॉक्सिंग 70 किग्रा अरुंधति चौधरी मेडल इवेंट
10:15 PM बॉक्सिंग 75 किग्रा लवलीना बोरगोहेन मेडल इवेंट
10:20 PM लॉन बॉल्स नयनमोनी सैकिया लीग मुकाबला
10:45 PM बॉक्सिंग 60 किग्रा सचिन सिवाच मेडल इवेंट
11:15 PM बॉक्सिंग 80 किग्रा अंकुश पंघाल मेडल इवेंट
11:35 PM पोल वॉल्ट देव मीणा, कुलदीप कुमार मेडल इवेंट
11:45 PM बॉक्सिंग +90 किग्रा नरेंद्र बरवाल मेडल इवेंट
11:45 PM लॉन बॉल्स पुरुष जोड़ी सेमीफाइनल* योग्यता मिलने पर
12:15 AM 5000 मीटर गुलवीर सिंह मेडल इवेंट
1:50 AM मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले भारत मेडल इवेंट
विज्ञापन

अस्मिता और हर्ष - फोटो : IANS

 शुक्रवार को भारत के लिए क्या-क्या हुआ?

 
  1. जूडो में इतिहास रचा – अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने भारत को जूडो में पहले दो स्वर्ण पदक दिलाए, जबकि यामिनी मौर्य ने रजत जीता।
  2. जूडो में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – भारत ने एक ही संस्करण में दो स्वर्ण और एक रजत जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया।
  3. नीरज चोपड़ा को रजत – भालाफेंक के सुपरस्टार नीरज ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता।
  4. यशवीर सिंह का शानदार डेब्यू – आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर भाला फेंककर राष्ट्रमंडल खेलों के पहले ही अभियान में कांस्य पदक जीता।
  5. तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास – डेकाथलन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने और लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया।
  6. बॉक्सिंग में भारत का दबदबा – सभी 10 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे और कम से कम 10 पदक पक्के कर लिए।
  7. लवलीना, जैस्मीन, प्रीति समेत कई स्टार फाइनल में – लवलीना बोरगोहेन, जैस्मीन लंबोरिया, अरुंधति चौधरी, साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, प्रिया घंघास, अंकुश पंघाल, नरेंद्र बरवाल, जादुमणि सिंह और सचिन सिवाच ने फाइनल में जगह बनाई।
  8. लॉन बॉल्स में जीत का चौका – नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की उम्मीद मजबूत की।
  9. साइक्लिंग में निराशा – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल परस्यूट और कीरिन स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी क्वालीफिकेशन से आगे नहीं बढ़ सके।
  10. भारत की झोली में 6 पदक जुड़े – शुक्रवार को भारत ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। सबसे बड़ी उपलब्धियां जूडो में ऐतिहासिक गोल्ड, नीरज और यशवीर के भालाफेंक पदक तथा तेजस्विन शंकर का ऐतिहासिक डेकाथलन कांस्य रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें