फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Boxing Futures Cup: पांच भारतीय युवा मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए, क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत

Fri, 13 Mar 2026 10:47 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल पांच मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहे जिससे इन्होंने विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में पदक पक्के कर लिए।
विज्ञापन
राधामणि लोंगजाम - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पांच मुक्केबाजों ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत के बाद विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में पोडियम में जगह पक्की कर ली। गुंजन (48 किग्रा), जॉयश्री देवी (54 किग्रा), अंबेकर मीतेई (50 किग्रा), चंद्रिका पुजारी (51 किग्रा) और राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) की जीत से भारत की पदक की उम्मीदें और मजबूत हुईं। ये सभी सेमीफाइनल में पहुंच गए जिससे देश के लिए टूर्नामेंट में पांच पदक पक्के हो गए।
विज्ञापन


सुबह के सत्र में गुंजन ने अजरबेजान की गुलर हुसेनोवा पर 5-0 से जीत हासिल की, जबकि जॉयश्री देवी ने पहले दौर में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) से जापान की यूरा कनेमारू को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। अंबेकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में जापान के अकीरा उएकुबो पर 4-1 से जीत दर्ज की। शाम के सत्र में दो और भारतीय मुक्केबाज आगे बढ़े जिसमें चंद्रिका पुजारी (51 किग्रा) ने दूसरे दौर में स्पेन की एंड्रिया बुएल्गा गार्सिया को आरएससी से हराया जबकि राधामणि लोंगजाम (57 किग्रा) ने इंग्लैंड की सिओभान हेली को 4-1 से मात दी। वहीं, साहिल दुहान (60 किग्रा) अपने आखिरी आठ मुकाबले में फ्रांस के डेविड हारुत्युनयान से 1-4 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें