फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: भारतीय युवा मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, छह मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक; सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 09 Jul 2026 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत के छह और मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा जिसमें गुरुवार को पांचवें दिन छह मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए। टीम की अगुआई करते हुए चंद्रिका भोरेष पुजारी (51 किग्रा) ने कजाखस्तान की झादिरा काल्टे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि जॉयश्री देवी (54 किग्रा) ने कजाखस्तान की मारल टोलेपबर्गेन के खिलाफ इसी अंतर से आसान जीत हासिल की।
विज्ञापन


प्राची (57 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान की रोबिया रवशानोवा पर 5-0 से बेहतरीन जीत के साथ अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी, जबकि चाहत (60 किग्रा) ने कजाखस्तान की झास्मिन अब्राम्यान के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की। वहीं 48 किग्रा वर्ग में गुंजन ने मंगोलिया की अल्तानजुल अल्तानगाडास को कड़े मुकाबले में 3-0 के विभाजित फैसले से हराया जबकि अंशिका (75 किग्रा) ने कजाखस्तान की अल्तिनगुल आइमुखान पर 4-1 की जीत के साथ भारत के पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा। 

भारत ने अंडर-19 वर्ग में पक्के किए आठ पदक
भारत को दो कड़े मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा। वंशिका (65 किग्रा) को उज्बेकिस्तान की रुशानबोनु इसोएवा से पहले राउंड में रेफरी द्वारा मुकाबला रोकने (आरएससी) के कारण हार मिली और लक्षु (70 किग्रा) उज्बेकिस्तान की माफतुना यांगिएवा से 0-5 से हार गईं। भारत ने अब अंडर-19 महिला प्रतियोगिता में आठ पदक पक्के कर लिए हैं जो देश के युवा मुक्केबाजी कार्यक्रम की गहराई और क्षमता को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें