भारत ए पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को यूरोपीय दौरे में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को इंग्लैंड ने 3-2 से पराजित कर दिया। कड़े मुकाबले में भारत ए के लिए मनिंदर सिंह और उत्तम सिंह ने गोल किए। भारतीय कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा कि हमें दौरे में शुरुआत में लगातार तीन जीत मिली और अब लगातार दो मैचों में कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हमें पता है कि जैसे-जैसे दौरा आगे बढ़ेगा प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी। अभी दो मजबूत टीमों के साथ तीन मैच और खेलने हैं। बृहस्पतिवार को एंटवर्प में बेल्जियम से खेलना है उसके बाद टीम एंडोवेन में नीदरलैंड से 18 और 20 जुलाई को मैच खेलेगी।