फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2036: ओलंपिक मेजबानी की प्रक्रिया का हिस्सा होंगी उषा, आईओसी के समक्ष 26 को प्रस्तुतिकरण

सार

2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए भारत 26 नवंबर को आईओसी के सामने अपना पक्ष रखेगा। इस अहम प्रस्तुतिकरण में पीटी उषा, पीवी सिंधू और नीता अंबानी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में उषा की मौजूदगी क्यों अहम मानी जा रही है?
विज्ञापन
पीटी उषा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ओर से 2036 के ओलंपिक की मेजबानी पर दावा जताने के लिए अहम कड़ी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के समक्ष प्रस्तुतिकरण 26 नवंबर को होने जा रहा है। इस प्रस्तुतिकरण का हिस्सा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष पीटी उषा भी होंगी।
विज्ञापन


आईओए चुनाव में उनकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी को लेकर पनपे विवाद के बाद यह सवाल खड़े हुए थे कि उषा इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगी या नहीं, लेकिन खेल मंत्री मनसुख मांडविया की अगुवाई में होने जा रहे इस प्रस्तुतिकरण में सिर्फ उषा ही नहीं बल्कि आईओसी सदस्य नीता अंबानी, एथलीट कमीशन की चेयरपरसन पीवी सिंधू, खेल सचिव हरिरंजन राव, आईओए सीईओ रघु अय्यर, गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, गुजरात के प्रमुख सचिव डॉ. राहुल गुप्ता, गुजरात के शहरी विकास सचिव एम थेन्नारासन हिस्सा होंगे।

उषा के नहीं होने पर पड़ता नकारात्मक प्रभाव
इस ओलंपिक के लिए सात देशों की दावेदारी के बीच यह दावा जताने की प्रारंभिक प्रक्रिया है। आने वाले वर्षों में कुछ दौर की प्रक्रियाओं के बाद 2029 के मध्य में आईओसी 2036 के ओलंपिक मेजबान की घोषणा करेगा। सूत्र बताते हैं कि उषा की ओर से भी भारत की मेजबानी पर पक्ष रखा जाएगा। आईओए एसओएम के चुनाव में हार के बाद माना जा रहा था कि खेल मंत्रालय और पीटी उषा के बीच दूरियां बन गई हैं। आईओए की ओर से उसकी स्वायत्तता में हस्तक्षेप की बात कर आईओसी को शिकायत भी की गई थी। जिस पर आईओसी ने आईओए से जवाब मांगा था, लेकिन देश सर्वोपरि की भावना के साथ उषा को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाया गया है। अगर उषा इस प्रस्तुतिकरण में नहीं होतीं तो इसका आईओसी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता।
विज्ञापन


आईओसी के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे
भारत की ओर से मेजबानी पर प्रस्तुतिकरण दिए जाने के बाद फ्यूचर होस्ट कमीशन की ओर से सवाल भी किए जाएंगे। खेल सचिव हरिरंजन राव के नेतृत्व में इसके जवाब दिए जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि आईओसी के समक्ष देश में किस तरह खेल के अनुरूप तंत्र विकसित किया गया है, किस तरह खेलों में लैंगिक समानता पर जोर दिया गया है, इस पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। साथ ही मेजबान शहर अहमदाबाद में पहले से विकसित स्टेडियमों और इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताया जाएगा। साथ ही 2036 के लिए इस शहर में खेल स्टेडियमों और गेम्स विलेज को विकसित किए जाने की योजना के बारे में भी बताया जाएगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें