फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंध नहीं रखना सही फैसला', बोलीं केंद्रीय खेल राज्य मंत्री खडसे

Fri, 22 Aug 2025 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा, 'हमारे लिए देश बहुत महत्वपूर्ण है। हम खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसे देश से खिलाड़ियों को लाकर अपने लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते।'
विज्ञापन
रक्षा खडसे - फोटो : Raksha Khadse X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने गुरुवार को कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहित करना चाहती है लेकिन देश सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट की अनुमति देकर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय द्वारा भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय खेल टूर्नामेंट पर रोक लगाने और केवल बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं की अनुमति देने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खडसे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इन दिनों हमारे संबंध जिस तरह के हैं, विशेषकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा फैसला है। ’’

उन्होंने कहा, 'हमारे लिए देश बहुत महत्वपूर्ण है। हम खेलों को बढ़ावा देना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसे देश से खिलाड़ियों को लाकर अपने लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। हमारे लिए देश और उसके लोग पहले आते हैं। इसलिए यह एक बहुत अच्छा फैसला है।'
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डल झील में शुरू हुए खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए यहां आईं रक्षा खडसे ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब देश की ‘वाटर स्पोर्ट्स’ राजधानी बनने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें