फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: भारतीय दौरे पर IBA अध्यक्ष उमर क्रेमलेव, कहा- हमारी अनुमति के बिना IOC नहीं करा सकती ओलंपिक क्वालिफायर

Tue, 14 Mar 2023 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रेमलेव ने कहा कि ओलंपिक से पहले आईबीए ओलंपिक क्वालिफायर और विश्व चैंपियनशिप के आयोजन के लिए जिम्मेदार है। अगर आईओसी ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन कराना चाहता है तो इसके लिए उसे आईबीए की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
उमर क्रेमलेव (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीए) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि बिना उसकी अनुमति के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर नहीं करा सकती है।
विज्ञापन


15 मार्च से आईजी स्टेडियम में शुरु हो रही विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए आए क्रेमलेव ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों संस्थाओं को समन्वय और आपसी सहयोग से काम लेकर इसे हल करना होगा।

क्रेमलेव ने कहा कि ओलंपिक से पहले आईबीए ओलंपिक क्वालिफायर और विश्व चैंपियनशिप के आयोजन के लिए जिम्मेदार है। अगर आईओसी ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन कराना चाहता है तो इसके लिए उसे आईबीए की अनुमति लेनी होगी। उल्लेखनीय है कि आईओसी ने आईबीए के प्रतिबंधित होने के चलते मुक्केबाजी के ओलंपिक क्वालिफायर खुद कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें