फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Gold: स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद नीरज को खल रही यह बात, बोले- मैं तो चाहता था, लेकिन...

Mon, 28 Aug 2023 05:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट

सार

नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। हालांकि, नीरज के मन में अभी भी एक टीस बनी हुई है। नीरज ने खुद स्वर्ण पदक जीतने के बाद इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 90 मीटर का आंकड़ा छूना चाहते थे, लेकिन चीजें वैसी नहीं हुई, जैसी उन्होंने उम्मीद की थी। 
विज्ञापन


नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
 

स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद नीरज थोड़े निराश लग रहे थे। उन्होंने कहा "मैं आज रात 90 मीटर से अधिक थ्रो करना चाहता था। लेकिन इसके लिए सब कुछ मेरे पक्ष में होना जरूरी है। मैं आज शाम सब कुछ एक साथ सही नहीं कर सका। शायद अगली बार ऐसा कर पाऊं।"
विज्ञापन






नीरज ने दूसरे राउंड में ही बढ़त ले ली जो पूरे फाइनल में बरकरार रही, फिर भी वह अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने और अपने अंतिम थ्रो में इसे और बेहतर करने के लिए तरस रहे थे। नीरज ने बताया "दूसरे राउंड के बाद, मैं खुद को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहा था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे बेहतर थ्रो मिल सकता है। लेकिन तकनीक और गति पर बहुत दबाव है। हमें क्वालीफाइंग राउंड में बहुत जोर लगाना होगा। क्वालिफाइंग राउंड के बाद रिकवरी के लिए केवल एक ही दिन था, इसलिए यह भी एक बड़ा कारक था। मैं आखिरी थ्रो तक खुद को आगे बढ़ाने और बेहतर थ्रो करने की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ता हूं।"



नीरज इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने वाले एकमात्र भारतीय नहीं थे, किशोर जेना (84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो) और डीपी मनु (84.14 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो) भी इस प्रतियोगिता में थे। किशोर पांचवें और डीपी मनु छठे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियनशिप में 2022 में रजत पदक हासिल करने के बाद यह इस प्रतियोगिता में नीरज का दूसरा पदक था। इससे पहले, अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं की लंबी कूद के लिए 2003 विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता है। नीरज 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होने वाले एशियाई खेलों, हांग्जो में फिर एक्शन में होंगे। यह नीरज के लिए इस साल की अंतिम बड़ी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें