फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला वनः ऋतिक दिखाएंगे चेकर्ड फ्लैग

Sun, 28 Oct 2012 12:25 AM IST
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्री अजय माकन इस बार भी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर नहीं पहुंचेंगे। उनके आने की आधिकारिक सूचना नहीं मिलने पर आयोजकों ने इंडियन ग्रांप्री के विजेता को चेकर्ड फ्लैग दिखाने की जिम्मेदारी बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन को सौंपी है। यही नहीं आयोजकों ने इस बार रेस से पहले राष्ट्रगान की धुन ट्रैक पर ही बजाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इंडियन ग्रांप्री के उद्घाटन आयोजन में खेल मंत्री माकन को नहीं बुलाए जाने के मामले ने तूल पकड़ था। इस बार आयोजकों ने उन्हें चेकर्ड फ्लैग दिखाने की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया था। लेकिन माकन के आने की आयोजकों के पास अब तक कोई सूचना नहीं आई है। जिसके चलते ऋतिक रोशन यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

साथ पिछली बार फाइनल से पहले ड्राइवरों को पोडियम पर खड़ा कर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई थी। लेकिन इस बार सभी ड्राइवर ट्रैक पर खड़े होंगे। साथ ही ड्राइवरों को झांकी के रूप में सजी हुई गाड़ी में लेकर आया जाएगा। पिछले वर्ष सभी ड्राइवर विंटेज कार में ट्रैक पर पहुंचे थे। विजेताओं को पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देंगे। उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव के आने भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें