फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी वर्ल्ड कपः 2018 में इंग्लैंड के साथ होगा भारत का पहला मुकाबला

Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी
विज्ञापन
अगले साल लंदन में होने वाले एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पूल-बी में भारत को विश्व रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर-2 पर काबिज मेजबान इंग्लैंड के साथ रखा गया है। बता दें कि दोनों टीमें शुरुआती मैच में 21 जुलाई को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत के पूल में इंग्लैंड के अलावा रैंकिंग में 7वें स्थान पर काबिज अमेरिका और आयरलैंड को रखा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में 16 देश भाग ले रहे हैं। इसमें 10वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम अपने पहले मैच की शुरुआत पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ 21 जुलाई को खलेगी। फिर भारतीय टीम क्वीन एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में 26 जुलाई को आयरलैंड और 29 जुलाई को आखिरी लीग मैच में अमेरिका से भिड़ेगी।

पढ़ेंः- हाॅकी इंडिया ने राष्ट्रीय महिला शिविर के लिये 33 संभावित खिलाड़ियों का किया चयन

इस मामले में भारटीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'हम पूल-बी की चुनौती के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड और अमेरिका की रैंकिंग हमसे अच्छी है, लेकिन भारतीय महिला टीम के स्तर में सुधार हो रहा है। पिछले कुछ महीने में टीम का प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। विश्व कप का हर मैच जरूरी है और सभी मैचों को फाइनल की तरह खेलने की जरूरत होगी।'
विज्ञापन


बता दें कि पूल-ए में निदरलैंड्स, चाइना, कोरिया और इटली को रखा गया है। जबकि पूल-सी में वर्ल्ड नंबर-3 अर्जेटिना, जर्मनी, स्पेन और दक्षिण अप्रीका को रखा गया है। वहीं, पूल-डी में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और बेल्जियम को रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें