फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी महिला विश्व कप 2018: क्वार्टर फाइनल में भारत का सपना टूटा, आयरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में दी मात

Fri, 03 Aug 2018 01:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आयरलैंड ने गुरुवार को खेले गए महिला हाकी विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में भारत को शूटऑफ में 3-1 से मात दी। शूटऑफ में भारतीय कप्तान रानी रामपाल, मोनिका और नवजोत कौर गोल करने में नाकाम रहीं। शूट आफ में भारत की तरफ से एकमात्र गोल रीना ने किया।

विज्ञापन


भारत के पास इस मैच को जीतकर पिछले 44 साल में पहली बार विश्वकप सेमीफाइनल में जगह बनाने का एक मौका था, लेकिन वह मैच हार गया। 60 मिनट में खेल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही थी, लेकिन निर्धारित समय में कोई गोल न होने के कारण मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां आयरलैंड ने बाजी मार ली।

अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेती तो रानी रामपाल की अगुआई वाली यह टीम एक नया इतिहास रच देती, क्योंकि भारत ने पिछली बार 1974 में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

आयरलैंड की ओर से पहला स्ट्रोक निकोला ने लिया, लेकिन यहां वह चूक गई। भारत की ओर रानी रामपाल ने पहला स्ट्रोक लिया और इसे वह गोल में बदलने में असफल रही। स्कोर 0-0 रहा।

आयरलैंड की एना दूसरा स्ट्रोक लेने आई थी, जिसें भारतीय गोलकीपर सविता ने बचा लिया। वहीं भारत मोनिका भी दूसरे शूटआउट में भारत का खाता नहीं पाई थी। गेंद बाहर की ओर चली गई स्कोर 0-0

तीसरी कोशिश में आयरलैंड सफल रहा है, यहां आयरलैंड ने गोल करके 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वही भारत की ओर से नवजोत तीसरा स्ट्रोक लेने आई, लेकिन इस बार भी भारत सफल नहीं हो पाया।

आयरलैंड ने अपना चौथा स्ट्रोक गोल में बदल कर बढ़त को 2-0 कर दिया रीना खोखर चौथा स्ट्रोक लेने आई और यहां वह भारत का खाता खोलने में सफल रही। आयरलैंड 2-1 से आगे चल रहा है।

5वां स्ट्रोक लेने के लिए वाटकिंस आई और यहां उन्होंने इसे गोल में बदलकर अंतिम 4 में आयरलैंड का स्थान पक्का कर दिया है और इसी के साथ भारत का सफर यहीं पर थम गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें