भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच विश्व ली के दूसरे राउंड के टूर्नामेंट की तैयारी को ध्यान में रखते हुए 6 से 16 दिसंबर तक न्यूजीलैंड में छह टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। एफआईएच विश्व लीग का दूसरे राउंड का टूर्नामेंट दिल्ली में 18 से 24 फरवरी तक खेला जाएगा। हॉकी इंडिया के चयनकर्ता बीपी गोविंदा और प्रमुख कोच नील हावगुड ने भोपाल में ट्रायल देखने के बाद 18 खिलाड़ियों के भारतीय टीम का चयन किया।
टीम : गोलकीपर : सविता और रजनी एतिमरपु। डिफेंडर्स : दीप ग्रेस इक्का, किरण दीप कौर, जसप्रीत कौर, किरण दहिया, एमएन पुनम्मा और दीपिका। मिडफील्डर : सुशीला चानु, रितु रानी (कप्तान), चानन देवी, पूनम रानी, नमिता और लिलिमा मिंज। फारवर्ड : वंदना कटारिया, नवजोत कौर, अनुपा बारला, सौंदर्य येनदाला। अतिरिक्त खिलाड़ी : योगिता पाली (गोलकीपर), जयदीप कौर, पिंकी देवी, रश्मी सिंह और डुंग डुंग।